हरियाणा: जननायक जनता पार्टी (जजपा) को लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका लगने वाला है | साल 2018 में जजपा के गठन के बाद टोहाना के पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया थी | वह लगातार साढ़े 5 सालों से प्रदेशाध्यक्ष के पद में थे | वह अब पार्टी का साथ छोड़ देंगे | उनके भाजपा या कांग्रेस में जाने की अटकलें जोरों पर है | इस बात की पुष्टि खुद निशान सिंह ने कि है कि वह अब जजपा के साथ नहीं रहेंगे | निशान सिंह ने दावा किया है कि वह आज या कल में जजपा से इस्तीफा देंगे | इसके बाद प्रेस वार्ता करके भविष्य के फैसले की जानकारी देंगे |
इनेलो से जीत हासिल कर बने थे विधायक
सरदार निशान सिंह साल 2000 में इनेलो की टिकट पर जीतकर टोहाना से विधायक बने थे | हालांकि, बाद में भी उन्होंने इनेलो की टिकट पर लगातार 3 चुनाव लड़ा | मगर चुनाव जीत नहीं पाए |
देवेंद्र बबली के लिए निशान ने छोड़ी टोहाना सीट
साल 2019 के चुनाव में टोहाना विधानसभा क्षेत्र से सरदार निशान सिंह जजपा की टिकट के प्रमुख दावेदार थे | लेकिन अचानक देवेंद्र सिंह बबली कांग्रेस छोड़ जजपा का दामन थामा क्योंकि कांग्रेस से उन्हें टिकट नहीं मिला | जिसके कारण उन्होंने यह निर्णय लिया था | बबली के मजबूत दावेदार होने के चलते पार्टी के नेताओं के आग्रह पर निशान सिंह ने टोहाना सीट बबली के लिए छोड़ दी | बाद में बबली टोहाना से जीते और साल 2021 में प्रदेश की गठबंधन सरकार में पंचायत मंत्री भी बने |