नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में चार और आरोपियों को देवघर से गिरफ्तार किया गया है | जिसके बाद इनसे पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया | इस मामले में EoU जांच कर रही है, उसी ने इन चारों को गिरफ्तार किया है | इन चारों आरोपियों पर साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किये गए हैं | इन चारों की गिरफ्तारी से इस मामले की कई परतें और खुल सकती हैं |
इधर, NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में लातूर पुलिस ने फरार आरोपी शिक्षक संजय जाधव को भी गिरफ्तार कर लिया है | संजय जाधव को कल देर शाम टांडा से पकड़ा गया और फिर गिरफ्तार किया गया | जाधव को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा | इसके पहले लातूर पुलिस ने जलील उमरखा पठान को कोर्ट में पेश किया था |
जहां कोर्ट ने उसे 2 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है | मामले में कुल 4 आरोपी हैं जिनमें इरन्ना और गंगाधर की अब भी तलाश जारी है | वहीं, पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों की नियमित जमानत अर्जी पर आज 25 जून को सुनवाई होगी !