ईट-भट्टे की दीवार गिरने से झारखंड के 3 मजदूरों की मौत, 2 की स्थिति गंभीर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के बृजमनगंज में ईट-भट्टे की दीवार गिरने से झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई,जब्कि दो मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है | वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम सभी ईट निकालने में लगे थे | इसी दौरान दीवार इनके ऊपर गिर गया | जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला | मृतकों की पहचान संतोष उरांव(30), पावर्ती(36) और सुशीला उरांव(21) के रूप में हुई है |

वहीं रमेश और शांति की स्थिति गंभीर है | दोनों का इलाज सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में किया जा रहा | बता दें कि सभी झारखंड के लोहरदगा के रहने वाले हैं | इस संबंध मं जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आपदा निधि से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी | ईंट भट्ठा पर सुरक्षा मानक थे या नहीं, इसकी भी जांच होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *