Jamshedpur : 1 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच कुल 10 ब्लैकबक की मौत हो चुकी है। जू में पहले 18 काले हिरण थे, जिनमें से अब सिर्फ 8 हिरण ही बचे हैं। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में काले हिरणों की लगातार मौत ने प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है।
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। शुरुआती जांच में बैक्टीरियल संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। जू प्रबंधन ने बताया कि सभी मृत हिरणों के नमूने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजी गई है।
इस काम में एनिमल हसबैंड्री विभाग और रांची वेटरिनरी कॉलेज के विशेषज्ञ भी मदद कर रहे हैं। शेष काले हिरणों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और उनके उपचार में सुधार के संकेत भी मिल रहे हैं। जू के उप निदेशक डॉ. नइम अख्तर ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पशुचिकित्सा टीम लगातार काम कर रही है।
साथ ही सभी शाकाहारी जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए बायोसेक्योरिटी उपाय कड़े किए गए हैं और बाड़ों की साफ–सफाई और प्रबंधन को भी मजबूत किया गया है। जू प्रशासन ने बचाए हुए हिरणों की देखभाल बढ़ा दी है।
